फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप का इंटरनेट कनेक्शन कटा, हजारों लोगों के काम अटके

Tue, 06 Dec 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी नगर परिषद की लचर कार्यप्रणाली आमजन पर भारी पड़ रही है। नगर परिषद का इंटरनेट कनेक्शन पिछले करीब 20 दिन से कटा है। राशि भी कोई बड़ी नहीं है, केवल तीन हजार रुपये अदा करने हैं। परिषद की संवेदनहीनता की वजह से हजारों लोगों के काम अटके हैं। दो हजार से ज्यादा जन्म प्रमाण पत्रों के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं।

केवल तीन हजार रुपये का बिल नहीं भरने के कारण नगर परिषद का इंटरनेट कनेक्शन पिछले करीब 20 दिन से बंद है। बताया जाता है कि 15 नवंबर को ही नेट कनेक्शन बिल नहीं भरने के कारण बंद कर दिया गया था। तब से हर रोज जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन तो आ रहे है मगर न डाटा ऑनलाइन हो रहा है और न ही किसी का जन्म प्रमाण पत्र बन रहा है। नेट कनेक्शन बंद होने से नगर परिषद के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे है। सबसे मुख्य समस्या बार-बार चक्कर काटने से परेशान लोग कर्मचारियों से झगड़ा कर रहे है। कोई गाली गलौच करता है तो कोई देख लेने की धमकी या काम नहीं करने के आरोप लगा रहा है। हंगामा करने के बावजूद आवेदकों को निराश ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


10 दिन बाद पता कर लेना
नगर परिषद में बनाए ई-दिशा केंद्र की जन्म-मृत्यु शाखा में बैठे कर्मचारी यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण के लिए आने वाले लोगों के आवेदन तो ले रहे है साथ ही उन्हें कह रहे है कि 10 दिन बाद पता कर लेना। दरअसल कर्मचारी भी असमंजस में हैं कि कब बिल भरा जाएगा, कब कनेक्शन शुरू होगा और कब काम शुरू होगा।

42 दिन से चक्कर काट रहा है विष्णु
24 अक्तूबर से बेटे व बेटी के जन्म प्रमाण पत्र के लिए चक्कर कटवा रहे हैं। बार-बार एक ही काम के लिए स्पेशल भिवानी आना पड़ता है। अब फिर पहले वाला ही जवाब दिया है कि एक सप्ताहभर बाद आना। पहले भी ऐसा ही जवाब दिया था और वे सप्ताह की जगह 10 दिन में आए। अब भी यही जवाब।
विज्ञापन

विष्णु, आवेदक, गांव मानहेरु

पता नहीं कितने चक्कर काटने पड़ेंगे
17 नवंबर को दो बेटों व बेटी के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उसके बाद से एक-एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। बताते है कि इंटरनेट कनेक्शन कटा है। इतने दिनों में भी इंटरनेट कनेक्शन नहीं जुड़ा। परेशान आमजन को उठानी पड़ रही है। अब फिर से सप्ताहभर का समय दिया गया है। पता नहीं कितने चक्कर लगवाएंगे।
अजीत सिंह, आवेदक, हालु बाजार, कृपाराम की गली

कुछ कारणों के चलते नेट का बिल नहीं भरा जा सका। जल्द ही कनेक्शन शुरू करवा दिया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
मनेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें