भिवानी में पड़ोस में ही चल रहे शादी समारोह में शामिल हो रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
डोभी तालाब क्षेत्र में रहने वाला करीब 40 वर्षीय सुखबीर पिछले काफी समय से सूरत में रहता था। अपनी ताई के निधन पर मातमपुर्सी के लिए सूरत से यहां अपने घर आया था। इसी दौरान पड़ोसी ने अपने यहां शादी के लिए सुखबीर को रोक लिया। शनिवार रात को शादी समारोह की पार्टी के दौरान अचानक सुखबीर की तबीयत बिगड़ गई और वह गिर गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक हुई। मामले में जैन चौक चौकी से हेड कांस्टेबल अमर सिंह ने बताया कि इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।