फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद भी पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

Mon, 24 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Saini - फोटो : Bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी में  सांसद राजकुमार सैनी का रविवार को कार्यक्रम स्थगित होने पर भी पुलिस  प्रशासन दिनभर अलर्ट रहा। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शनिवार देर शाम ही करीब दो सौ पुलिस कर्मचारियों को दादरी बुला लिया गया था। हालांकि आयोजकों द्वारा सांसद राजकुमार सैनी को कार्यक्रम स्थगित की सूचना देने के बाद वो शहर में नहीं आए। कार्यक्रम समय पूरा होने के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली और शाम को पुलिस फोर्स को वापस भेज दिया।
विज्ञापन


 कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी रविवार को दादरी की आदर्श धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले थे। उनके द्वारा किसी जाति विशेष के बारे में दिए जा रहे अनर्गल बयानों के चलते क्षेत्र की विभिन्न खाप इसके विरोध में उतर आई थी। सांगवान खाप, फौगाट, श्योराण, हवेली, चिड़िया, सतगामा खाप प्रतिनिधियों ने शनिवार को कार्यक्रम स्थगित करवाने के लिए एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंप  कर रोड जाम की चेतावनी भी दी थी। ज्ञापन में उन्होंने सांसद के आने पर क्षेत्र के भाईचारा बिगड़ने का हवाला प्रशासन को दिया था। इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम आयोजकों से भी कार्यक्रम स्थगित करने का आग्रह किया था। देर शाम आयोजकों ने भी इस पर सहमति जताते हुए कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना प्रशासन को दे दी थी। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन कोई भी अनहोनी या घटना से निपटने के लिए शनिवार शाम को ही तैयारियां करने में जुट गया था। पुलिस प्रशासन ने शनिवार देर शाम ही बाढड़ा थाना, लोहारू थाना, बवानी खेड़ा, तोशाम व भिवानी से करीब दो सौ पुलिस कर्मचारी बाहर से बुला लिए थे। डीएसपी सुरेश हुड्डा ने बताया कि सभी पुलिस कर्मचारी सांसद सैनी के कार्यक्रम के लिए बुलाए गए थे। सांसद सैनी का कार्यक्रम स्थगित हो गया इस कारण देर शाम पुलिस फोर्स वापस  भेज दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें