फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से आंदोलन तेज करने की तैयारी

Sat, 04 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
reservation
विज्ञापन
आरक्षण और अन्य मांगों को लेकर धनाना में चल रहे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के धरने में छह फरवरी को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक भाग लेंगे। शनिवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल यशपाल मलिक के साथ मुंढाल से हिसार में मय्यड़ पहुंचा। छह फरवरी से आंदोलन को तेज करने की तैयारी चल रही है। उधर धरने में विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। महिलाओं ने भी शिरकत कर पुरुषों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विभिन्न संगठन भी धरने में समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार को धनाना में चल रहे धरने के सातवें दिन जाट नेताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के आगमन का कार्यक्रम तय होने के बाद जोश दिखा। पुरुषों के साथ धरने में पहुंची महिलाओं ने भी नारेबाजी कर सरकार के प्रति रोष जताया। धरने से जाट नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के काफिले के साथ मुंढाल से हिसार के मय्यड़ पहुंचा। वहां यशपाल मलिक से बैठक कर धनाना का भी कार्यक्रम तय किया गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने यह बात धरने में आकर बताई कि छह को यशपाल मलिक आएंगे तो धरने पर बैठे लोगों ने जोश के साथ नारे लगाए। धरने में वक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

बीच-बीच में कविताओं, रागिनी का भी दौर चलता रहा। धरने को ओढ समाज की ओर से सुरेश, महम चौबीसी ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस बार वे मांगें पूरी नहीं होने तक धरने से नहीं हटेंगे। समिति के जिलाध्यक्ष होशियार सिंह, महासचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि हम अपना हक मान रहे हैं। मुख्य मांग आरक्षण है जो कोर्ट में विचाराधीन है। बाकी मांगे सभी मृतकों के परिजनों को नौकरी, घायलों को आर्थिक सहायता, पिछले आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमें रद कर सभी पकड़े गए युवाओं को रिहा किया जाए। धरने में सूबेदार करतार सिंह, बनी सिंह नंबरदार, भरत सिंह, दिलबाग चेयरमैन, ओम सिवाड़ा, प्रेम कुमार, गंगाराम श्योराण, मंगल सिंह, रणबीर सिंह, राज बड़ेसरा, कैप्टन भीम सिंह, हवा सिंह, राज कुमार मुंढाल, निहाल सिंह, उजाला सांगवान, सुमेर, महेंद्र, सुरेश कुमार, सुभाष शर्मा, खाप चौबीसी प्रधान मेहर सिंह, हुकम सिंह, बलबीर सिंह राठी, लाखनमाजरा से चांदराम, अनिल धनाना, बलवान, सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें