फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टर-बैटरी में आग, बड़ा हादसा टला

Mon, 07 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
inverter file image
विज्ञापन
भिवानी की अंबेडकर कॉलोनी के एक मकान में रात को इन्वर्टर बैटरी में आग से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग पास ही रखे दो सिलेंडरों में नहीं लगी, वरना हादसा गंभीर हो सकता था। आग से इन्वर्टर, बैटरी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

हादसा शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। अंबेडकर कॉलोनी वासी विनोद ने बताया कि परिवार के सदस्य सोये हुए थे और इन्वर्टर-बैटरी स्टोर रूम में रखी थी। वहीं पर गैस से भरे दो सिलेंडर रखे थे। अचानक आग लगी। धुआं हुआ और आग की लपटे दिखी तो वह भी हैरान रह गए। आनन-फानन में पहले गैस से भले सिलेंडर स्टोर रूम से निकाले और फिर इन्वर्टर-बैटरी को बाहर निकाला। इन्वर्टर-बैटरी उसने 17 हजार रुपये में लगवाई थी, जो पूरी तरह जल गई। सिलेंडर पर भी प्लास्टिक का जला सामान गिरा मगर रेगुलेटर वासी हिस्से से आग दूर होने के कारण सिलेंडर बच गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें