फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबाल टीम में समीक्षा जाखड़ चयन

Tue, 23 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
भिवानी के  गांव अलखपुरा की बेटी और फुटबाल खिलाड़ी समीक्षा जाखड़ का भारतीय 16 आयुवर्ग की लड़कियों की टीम में चयन हो गया है। जिसको लेकर गांव अलखपुरा में खुशी का माहौल है। 28 अगस्त से 5 सितंबर तक चीन देश में गर्ल्स एशियन फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। जिसके लिए भारतीय टीम में समीक्षा जाखड़ का चयन किया गया है। समीक्षा जाखड़ 24 जुलाई से अब तक  पंजाब के पटियाला शहर में प्रशिक्षण शिविर में फुटबाल के खेल के प्रशिक्षकों से गुरू सीख रही है।
विज्ञापन


ये रही हैं उपलब्धियां
समीक्षा जाखड़ का वर्ष 2014 में भारतीय 14 आयुवर्ग की लड़कियों की टीम में भी चयन किया गया था। जिसमें भारतीय टीम नेपाल गई थी। 2015 में दिल्ली में आयोजित सुब्रतो कप में समीक्षा जाखड़ को बेस्ट खिलाडी़ के रूप में 25 हजार रुपये नकद का इनाम मिला था। समीक्षा जाखड़ हरियाणा की पायका टीम की कप्तान भी रह चुकी है। समीक्षा जाखड़ फिलहाल पंजाब के पटियाला शहर में प्रशिक्षण शिविर में है।

समीक्षा जाखड़ के माता पिता अनिल जाखड़ और मंजू की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है। इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी बेटी का पूरा साथ दिया और घर से बाहर निकालकर फुटबाल खेल में आगे बढाय़ा। समीक्षा के पिता अनिल जाखड़ का कहना है कि उनकी बेटी का एक बार फिर से इंडियन टीम में चयन होने से उनका सीना चौड़ा हो गया है। उधर समीक्षा जाखड़ ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ साथ कोच सोनिका बिजराणिया, पीटीआई गोवर्धन शर्मा को दिया है। सरपंच संजय चौहान ,प्रधानाचार्य अजीत सिंह, जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सैनी ने भी समीक्षा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें