फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला, पोंटा साहिब, खाटूश्याम भी बस से जा सकेंगे शहर वासी

Tue, 23 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी शहरवासी जल्द ही शिमला, पोंटा साहिब, खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए भिवानी डिपो ने परमिट के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा है और 15 सितंबर तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इन तीन शहरों के साथ राजस्थान के चार, उत्तराखंड के तीन, हिमाचल के दो बड़े शहरों तक बस सेवा शुरू करनी योजना है। स्थानीय अधिकारियों को उम्मीद है कि सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में परमिट मिल जाएंगे और 15 सितंबर से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

अब तक भिवानी रोडवेज डिपो की बसें दूसरे राज्यों के गिने-चुने शहरों तक ही जाती है। अब इसे और बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड राज्य सरकारों के बीच परिवहन सेवाओं के समझौते की संभावनाओं के चलते अब भिवानी डिपो ने भी अपना प्रपोजल तैयार कर भेजा है। प्रपोजल में राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल के कुछ बड़े शहरों तक सीधी बस सेवा के परमिट मांगे गए है।
विज्ञापन

नए प्रपोजल में राजस्थान के सालासर, खाटूश्याम, जयपुर, गंगानगर, बालाजी जाने के लिए परमिट मांगे गए है। उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, हिमाचल प्रदेश के शिमला व पोंटा साहिब के लिए परमिट मांगे गए है।

हरिद्वार, देहरादून, जयपुर के लिए एक्सट्रा सर्विस
कुछ रूटों पर ज्यादा सवारियां होने व मांग अधिक होने के कारण एक्सट्रा बसें चलाने की मांग रखी गई है। भिवानी से हरिद्वार और देहरादून के लिए एक-एक बस चलती है। अब एक-एक और बस चलाने की योजना है। हरिद्वार के लिए सुबह नौ बजे बस जाती है। रोडवेज प्रबंधन की दोपहर बाद भी एक बस चलाने की योजना है। इसी तरह भिवानी से अजमेर बस सेवा है, जो जयपुर होकर जाती है। अब सीधे जयपुर के लिए एक बस शुरू करने की योजना है।

एक से चलेगी अलवर के लिए बस सेवा
एक सितंबर से अलवर के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस रूट का परमिट मिला हुआ है, अब रिन्यू करवाया गया है। एक सितंबर से अलवर के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद इस रूट पर जाने वालों को ट्रेनों का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन


राजस्थान के पांच शहरों सालासर, खाटूश्याम, जयपुर, गंगानगर, बालाजी, उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, हिमाचल के पोंटा साहिब, शिमला के परमिट मांगे गए है। हमें उम्मीद है कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में परमिट मिल जाएंगे और 15 सितंबर तक इन शहरों में सेवा शुरू की जा सकेगी।
दयाराम, वर्कशॉप मैनेजर, भिवानी रोडवेज डिपो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें