फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार आढ़ती से रुपये मांगने पर हंगामा

Sat, 18 Jun 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कर्जदार आढ़ती से रुपये मांगने पर अनाज मंडी में खूब हंगामा हुआ। कर्जदार दुकानदार ने स्वयं को आग लगाने का भी प्रयास किया। उसके सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में चोट लगी। घायल ने आरोप लगाया कि मंडी के दुकानदारों ने उस पर हमला किया जबकि मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चौकी पहुंचकर उक्त आढ़ती के खिलाफ ही शिकायत दी।
विज्ञापन


मामला सुबह करीब 10 बजे का है। अनाज मंडी में रुपयों के लेन-देन को लेकर आढ़तियों में हंगामा हुआ। कर्जदार एक आढ़ती ने तेल छिड़क कर अपने आपको आग लगाने का प्रयास किया तो परिजनों ने उसे रोका। इस दौरान झगड़ा भी हुआ और संदिग्ध परिस्थितियों में आढ़ती के सिर में चोट लगी। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। सिर में चोट के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जिसके बाद अनाज मंडी चौकी पुलिस घायल के बयान लेने पहुंची। घायल ने अपने बयानों में अनाज मंडी के आठ नामजद व कुछ अन्य दुकानदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। घायल आढ़ती ने बताया कि उसने कुछ कर्जा उठा रखा है और उसी के लिए कुछ दुकानदारों ने हमला किया।
मामले में अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन भी चौकी पहुंची और आढ़ती पर झूठा ड्रामा करने का आरोप लगाया। अनाज मंडी प्रधान सुभाष मित्तल ने बताया कि उक्त आढ़ती पर करीब 24-25 करोड़ का कर्जा है। अकेले अनाज मंडी के 50-60 दुकानदारों से फर्म के नाम पर कर्जा ले रखा है। चार भाइयों की फर्म है और उक्त आढ़ती इसका मालिक है। सुभाष मित्तल ने बताया कि सुबह किसी ने उक्त आढ़ती के साथ झगड़ा नहीं किया और पुलिस की मौजूदगी में ही उक्त आढ़ती ने टैंपों में सिर मारकर स्वयं को चोट मारी।
विज्ञापन


मामले में अनाज मंडी चौकी इंचार्ज उमेद सिंह ने बताया कि घायल के बयान लिए गए है और आठ नामजद और कुछ अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें