फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का सामान स्वाह

Mon, 23 May 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के हांसी गेट मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर में रविवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर को हांसी रोड से नया बाजार मार्ग पर स्थित ब्यूटी पार्लर में अचानक आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग के कर्मियों ने आकर आग बुझाई। प्रारंभिक जांच में ब्यूटी पार्लर संचालिका सुनीता ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है। महिला ने बताया कि वे अक्सर रविवार को दुकान खुली रखते है पर किसी कारणवश दुकान बंद रही। दोपहर बाद पड़ोसियों ने घटना के बारे में सूचना दी। जब वे दुकान पर पहुंचे तब तक नीचे का हिस्सा जलकर राख हो गया। सुनीता ने बताया कि आग लगने से एयर कंडीशनर, एलईडी, गीजर भी आग की चपेट में आ गए। संचालिका ने लगभग चार लाख रुपये के सामान का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें