फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने ट्रैक्टर मार्च निकाल किया कृषि कानूनों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती को कांग्रेस ने किसान-मजदूर दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने शहर के बाजारों में ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध किया।
विज्ञापन

तोशाम से विधायक किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह पंडित नेकीराम शर्मा लाइब्रेरी परिसर में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। भिवानी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे अमर सिंह हलवासिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ट्रैक्टर मार्च के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टर मार्च के आगे-आगे वरिष्ठ नेता पैदल बाजारों से चलते हुए घंटाघर चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमर सिंह हलवासिया और पार्टी प्रदेश सचिव अशोक ढोला ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो ने कानून बनाए हैं, वे पूरी तरह से किसान व मजदूर विरोधी हैं। इन कानूनों से किसान और मजदूरों का शोषण बढ़ेगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री प्रेमवती गोयत, मुकेश पहाड़ी, स्वेता मान, बलवान एमसी, अशोक जोगी एमसी, पूर्व एमसी भीम, कुलबीर बोहरा, सूबे सिंह, पूर्व सरपंच अमरपाल, एडवोकेट खुशीराम शर्मा, पवन बुवानीवाला, कल्लू शर्मा, अनिल कनोडिया, संजय जोशी, जयभगवान यादव राजगढ़, जयभगवान शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें