फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के रजिस्टर्ड किसानों की ही फसल खरीदेंगे : दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद धर्मबीर सिंह के यूपी व राजस्थान से बाजरा लाकर यहां किसानों से पहले महंगे दामों पर बेच कर गड़बड़ घोटाला करने की आशंका को कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने सही बताया और कहा कि ऐसे बिचौलियों व गड़बड़ करने वालों पर पूरी लगाम लगाई जाएगी और हरियाणा के रजिस्टर्ड किसानों की ही फसल खरीदी जाएगी। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी और फसलों की खऱीद को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।
मीडिया से रूबरू होते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बाजरे की खरीद के पहले दिन तकनीकी कारणों से खरीद में कुछ समस्या आई, लेकिन अब सभी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं। रजिस्ट्रर्ड किसानों को एक सप्ताह तक 40 क्विंटल बाजरा लाने के मैसेज किए जा रहे हैं। बाजरे का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसानों को पेमेंट भी दस दिन में देने का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी के हरियाणा में न घुसने देने के भाजपा नेताओं के बयान पर कहा कि राहुल गांधी को हरियाणा आने का हक है, लेकिन यहां आकर कोरोना काल में भीड़ जुटा कर अव्यवस्था फैलाने का नहीं। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कृषि मंत्री ने कटाक्ष किया और कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही देश के किसान की आज आर्थिक हालत कमजोर है, वो कर्ज में डूबा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन या राहुल को बुलाने से किसानों का भला होने वाला नहीं। दलाल ने कहा कि कांग्रेस पहले प्रायश्चित करे और किसानों से माफी मांगे फिर किसानों के बीच जाए। राहुल गांधी को यूपी जाने से रोकने के घटनाक्रम पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा के बाद 4-5 महीने में एक बार फोटो खिंचवाने के लिए ऐसा करते हैं। दलाल ने कहा कि इस देश में कानून का राज है। पर देश की राजनीति में राहुल का कोई योगदान नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें