फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मृत मिला व्यक्ति

विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विकास नगर में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घर में ही मृत मिला। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सात बजे विकास नगर वासी विशाल(36) घर में ही संदिग्ध हालत में मृत मिला। परिजन उसे सामान्य अस्पताल लाए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सब्जीमंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।  कार्रवाई को लेकर परिजनों और पुलिस में नोंकझोंक भी हुई। परिजनों ने कहा कि उन्हें किसी पर किसी तरह का कोई शक नहीं है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदि था और इसी कारण उसकी मौत हुई। मामले में सब्जीमंडी चौकी से हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह ने बताया कि विशाल की मौत मामले में परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें