बवानीखेड़ा कस्बे के डॉ. जगदीश अरोड़ा पर एक जनवरी को गोली चलाने के दूसरे आरोपी अमरदीप सैनी को पुलिस वारंट पर लेकर आई है। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने वारंट पर लेकर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे चार दिन के रिमांड पर दिया है।
दादरी पुलिस द्वारा हत्याकांड में गिरफ्तार अमरजीत सैनी को बवानीखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को वारंट पर लिया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने अमरजीत सैनी को चार दिन के पुलिस रिंमाड पर भेज दिया। ज्ञात हो कि एक जनवरी को डॉ. अरोड़ा पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें मुख्य आरोपी अजय गुर्जर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरे आरोपी अमरदीप सैनी को दादरी पुलिस ने हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किया। बवानीखेड़ा पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर अमरदीप सैनी को लाई। न्यायालय ने अमरदीप सैनी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
शराब ठेकेदार पर गोली चलाने में भी है शामिल
बवानीखेड़ा पुलिस की ओर से रिमांड पर लिया गया अमरदीप सैनी शराब ठेकेदार नंदी पर भी गोली चलाने का आरोपी भी है। दिसंबर माह में शराब ठेकेदार पर गोलियों से हमला किया गया था। जिसमें शराब ठेकेदार गोलियां लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि डॉ. अरोड़ा और शराब ठेकेदार नंदी पर गोलियां चलाने के आरोप में अमरदीप सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को काफी समय से अमरदीप सैनी की तलाश थी। दादरी पुलिस ने हत्याकांड के मामले में अमरदीप सैनी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को वारंट पर पुलिस उसे लेकर आई थी। न्यायालय ने उसे चार दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले के बारे में गहनता से छानबीन कर रही है।