फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले में साढे़ सात लाख लाभार्थी बूस्टर डोज से वंचित, बढ़ी चिंता

विज्ञापन
01 फोटो नागरिक अस्पताल का खाली पड़ा टीकाकरण केंद्र। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना के नए वैरिएंट के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नागरिकों की चिंता बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास लाभार्थियों को लगाने के लिए वैक्सीन की डोज नहीं है। इसकी वजह से वैक्सीन के लाभार्थी रोजाना अस्पताल के निराश लौट रहे हैं। जिले में कोरोना वैक्सीन की 854128 को पहली, 820053 को दूसरी और 73795 को बूस्टर डोज लगी है। इनमें से दूसरी डोज के कुल 34075 लाभार्थी वंचित हैं, जबकि 744840 बूस्टर डोज के लाभार्थी वंचित है। वहीं जिले में युवाओं, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर सहित बुजुर्ग बूस्टर डोज से वंचित है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल भिवानी में स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के लिए वार रूम बनाया है, जिसमें वैक्सीन संबंधित जानकारी के लिए फोन नंबर भी जारी किया हुआ है। अस्पताल के वार रूम में रोजाना 100 से अधिक कॉल आ रही है। जिले में कोरोना वैक्सीन की 854128 को पहली, 820053 को दूसरी और 73795 को बूस्टर डोज लगी है। इनमें से दूसरी डोज के कुल 34075 लाभार्थी वंचित हैं, जबकि 744840 बूस्टर डोज के लाभार्थी वंचित हैं। जिले में अब तक 5658 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली, 5642 को दूसरी और 3045 को बूस्टर डोज लगाई है। जबकि 2597 बूस्टर डोज से वंचित हैं। फ्रंट लाइन वर्करों में 5072 को पहली, 4951 को दूसरी और 866 को बूस्टर डोज लगाई है। इनमें से फ्रंट लाइन वर्कर 4085 बूस्टर डोज से वंचित हैं। वहीं 12 से 14 साल के बच्चों में 38950 में से 22835 को पहली और 16252 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं, 15 से 17 साल के किशोरों में 61900 में से 48608 को पहली और 38922 को दूसरी डोज लगाई है।
जिले के 18 से 44 साल के युवाओं में 540542 में से 537408 को पहली, 502993 को दूसरी और 28908 को बूस्टर डोज लगाई है। इनमें से 474085 बूस्टर डोज से वंचित है। इस तरह 45 से 60 साल के लाभार्थियों में 180180 में से 172446 को पहली, 171184 को दूसरी और 17664 को बूस्टर डोज लगाई है। इनमें से 153520 बूस्टर डोज से वंचित हैं। जिले के बुजुर्गों में 135162 को पहली, 133665 को दूसरी और 23312 को बूस्टर डोज लगाई है। जिले में 110553 बुजुर्गों को बूस्टर डोज नहीं लगी है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन का स्टॉक जल्द ही आ जाएगा, जिसके बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन करवाई जाएगी। इसके लिए नागरिक अस्पताल सहित सीएचसी पर भी टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। कोरोना से बचाव के लिए मास्क, उचित सामुदायिक दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। पौष्टिक आहार का सेवन करें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें