फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है रक्षाबंधन

विज्ञापन
19 फोटो डॉ. अशोकगिरी महाराज। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। इस त्योहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। यह बात स्थानीय हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठबाबा जहरगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर अंतरराष्ट्रीय महंत जूना अखाड़ा डॉ. अशोक गिरी महाराज ने रक्षाबंधन पर्व की महत्ता बताते हुए कही।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हो जाएगी। पूर्णिमा तिथि का समापन 12 अगस्त शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व दिशा में और बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। सबसे पहले बहन अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं, घी के दीपक से आरती उतारें तथा उसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें