भिवानी जिला बार एसोसिएशन का नया प्रधान कौन होगा। एडवोकेट बलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह या फिर पवन परमार। इसका फैसला आज हो जाएगा। चुनाव के लिए जहां चुनाव समिति ने तैयारी पूरी कर ली है वहीं उम्मीदवार भी बार एसोसिएशन के सदस्यों से मिलकर अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे।
जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 22 दिसंबर को चुनाव हो रहा है। प्रधान व सचिव पद के लिए मतदान होगा। बाकी अन्य पदों के लिए एक-एक ही आवेदन है और उनका चयन तय है। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में है तो सचिव पद के लिए पांच।
बार एसोसिएशन के वैसे तो 17 सौ से अधिक सदस्य है मगर इनमें से 869 को ही मतदान के लिए सही पाया गया है। अब 869 मतदाता बार प्रधान व सचिव का चुनाव करेंगे। दोपहर बाद तक मतदान होगा और शाम को मतगणना। चुनाव के लिए सभी उम्मीदवार बुधवार को दिनभर बार सदस्यों से मिलते, संपर्क साधते देखे गए। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पांव छूकर तो अन्य वकीलों से हाथ जोड़कर उनके पक्ष में मतदान की अपील की। सायं को बाद सदस्यों के घर भी कुछ उम्मीदवार पहुंचे।
पूरे चुनाव की होगी वीडियोग्राफी
चुनाव समिति ने भी चुनाव के लिए कमर कस ली है। पूरा चुनाव कैमरे की नजर में होगा। पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मोबाइल फोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। चुनाव कमेटी के चेयरमैन शैलेंद्र श्योराण ने बताया कि चुनाव को पारदर्शिता करवाने के लिए समिति सदस्यों के साथ बैठक की है। सभी प्रबंध पुख्ता है। बैठक में चुनाव कमेटी के सदस्य चंद्रपाल चौहान,वीना कौशिक, धन सिंह परमार, गणेश बंसल, सुरेश महता, रमेश सांगवान, मनमोहन भूरटाना, ललित मोहन कौशिक, एडवोकेट मुकेश गुलिया, देवेंद्र परमार मौजूद रहे।
इनमें होगा मुकाबला
प्रधान पद उम्मीदवार
* बलबीर शर्मा
* देवेंद्र कुमार
* पवन परमार
सचिव पद उम्मीदवार
* हरेंद्र राणा
* किरण जांगड़ा
* नरेंद्र कांटीवाल
* प्रदीप कुमार
* राजेश यादव