फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani nagar parishad election : प्रत्याशी चुनने से पहले उनकी कुडलियां देख रहे ऑब्जर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद में प्रधान (चेयरपर्सन) पद के लिए पार्टियों से टिकट लेने के लिए सभी दावेदार अपना दावा मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के ऑब्जर्वर भी स्थानीय दिग्गज नेताओं और आमजन से फीडबैक ले रहे हैं।
विज्ञापन

दावेदारों के जातिगत समीकरण, उनकी समाज में पैठ, उनके व्यवहार, आपराधिक रिकॉर्ड, सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष सहित सारी कुंडली खंगाल रहे हैं। अगर भाजपा की बात की जाए तो 24 लोगों ने प्रधान पद के लिए दावेदारी ठोकी है। कांग्रेसी ऑब्जर्वर सोमवार को शहर में आकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं से प्रधान पद के लिए नामांकन लेने के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं से उम्मीदवारों को लेकर फीडबैक लेंगे। जजपा ने भी दावेदारों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है।
भाजपा में पहले दिन 31 पार्षद पदों के लिए 72 ने ठोका दावा
भाजपा ने पहले प्रधान पद के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके लिए जिले से करीब 24 ने दावा ठोका। अब भाजपा ने वार्ड अनुसार पार्षद पद के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। रविवार को पार्टी कार्यालय में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 31 वार्ड पार्षद पदों के लिए 72 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी। जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ ने बताया कि सोमवार को भी आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। उम्मीद है कि 31 वार्डों से 150 तक आवेदन आ जाएंगे। इसके बाद पार्टी के नियमानुसार दावेदारों की कुंडली खंगाली जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा-जजपा के अलग होने से रोमांचक होगा चुनाव
भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने से अब जजपा का भी उम्मीदवार मैदान में रहेगा। ऐसे में चुनाव अब और ज्यादा रोमांचक रहेगा। शहर में चर्चाएं है कि पूर्व विधायक शंकर भारद्वाज का परिवार मैदान में उतर सकता है। हालांकि नगर परिषद में सामने आया घोटाला उठाने वाले निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान भी दावेदार हैं। मगर मैदान में जो भी आए मुकाबला रोमांचक होगा।
मीडिया कर्मियों से भी लिया जा रहा फीडबैक
उम्मीदवारों के संबंध में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं के कार्यालय से विभिन्न मीडिया कर्मियों के पास भी फोन आ रहे हैं और उनसे दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। पूछा जा रहा है कि कौन सही दावेदार है, किसकी कैसी छवि लोगों के बीच है।
जजपा में प्रधान पद के लिए चार ने किया था आवेदन
जजपा की ओर से प्रधान और पार्षद पदों के लिए आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं। प्रधान पद के लिए चार जिलाध्यक्ष विजय गोठड़ा, पूर्व विधायक शंकर भारद्वाज, आठ बार के पार्षद ईश्वर मान, शहरी प्रधान जितेंद्र शर्मा ने दावा किया। इसके अलावा 31 वार्ड पार्षदोंके लिए 78 ने दावा किया है। उल्लेखनीय है कि इस बार प्रधान महिला होगी। इसलिए दावेदार पत्नी या परिवार की किसी सदस्य के लिए टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें