फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिल्ली डिपो से भिवानी को मिलीं बीएस 6 की 35 बसें

Tue, 26 Nov 2024 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए बीएस 3 की 35 बसों को अंबाला डिपो भेजा गया है। वहीं बदले में भिवानी डिपो को दिल्ली डिपो से बीएस 6 की 35 बसें मिली हैं। सभी बसों को डिपो पहुंचने के बाद विभिन्न रूटों पर उतार दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए इससे निपटने में परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है। प्रदूषण के मानकों पर खरा न उतरने के कारण ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली बसों को एनसीआर क्षेत्र में बैन किया गया है। इसके कारण जिले की 35 बसों को कम प्रदूषण फैलाने वाले बीएस 6 इंजन की बसों को से बदला गया है।
अब इन बसों को एनसीआर वाले रूट खासकर दिल्ली व गुरुग्राम रूटों पर चलाया जाएगा। वहीं ये बसें अब एनसीआर में आसानी से जा सकेंगी। जबकि अन्य बसों को प्रदूषण के मानकों को देखते हुए जिले के अन्य रूटों पर चलाया जाएगा। जिले की 35 बसें बदलकर वापिस सभी बसें डिपो में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

भिवानी डिपो की बीएस 3 की 35 बसें अंबाला भेजी गई थीं। वहीं अब डिपो को दिल्ली डिपो से बीएस 6 की 35 बसें मिली हैं। ये बसें एनसीआर में बिना किसी बाधा के सकेगी।
विज्ञापन

- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें