फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में धर्म परिवर्तन को लेकर बना असमंजस

Mon, 29 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक पुस्तक बाइबल पढ़ने वाले परिवार बेशक धर्मांतरण से इनकार कर रहे हों, लेकिन ग्रामीण भी अपनी कुछ बातों पर अडिग हैं। लोगों का तो यहां तक कहना है कि बाइबल पढ़ने वाले परिवारों ने हिंदू देवी-देवताओं के अलावा बाबा मुंगीपा के चित्र अपने घरों से हटा दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो कई मकानों पर धार्मिक निशान भी देखे जा सकते हैं। बकौल, विश्व हिंदू क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख राजेंद्र फौगाट, ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां घरों से हटा दी हैं। उन्होंने कहा कि खानक के लोगों की बाबा मुंगीपा में काफी आस्था है। पता चला है कि 60 के करीब परिवारों ने बाबा की मूर्तियां घरों से हटा दी हैं। इसकी वजह से यहां आंशिक तनाव भी है। क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख ने कहा कि गांव के लोग चिंतन कर रहे हैं कि ये लोग धर्म से विमुख न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें