फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bawanikhera : युवक को घर बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर मांगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पिस्टल प्वाइंट पर एक युवक को घर बुलाकर जबरन उसका अश्लील वीडियो बनाने और फिर दो लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी। इसके बाद एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
बवानीखेड़ा पुलिस को दिए बयान में युवक ने बताया कि छह बजे उसके पास गांव की ही एक महिला का फोन आया और उसे अपने घर बुलाया। इसी दौरान चौराहे पर उस महिला का पति उसे मिल गया। वह उसे अपने घर ले गया। घर पहुंचने के बाद आरोपी ने पिस्टल निकाली, जबकि उसका भाई तेजधार हथियार लेकर पहले से वहां मौजूद था। उनके साथ गांव का ही एक व्यक्ति भी मौजूद था। महिला भी वहीं मौजूद थी।
अश्लील वीडियो कॉल दिखाया : आरोपी युवक ने उसका मोबाइल छीनकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद महिला सहित सभी ने उसके साथ मारपीट की। उसके फोन का पासवर्ड भी उससे जबरन ले लिया। इसके बाद उसे अश्लील वीडियोकॉल दिखाया गया। इस वीडियो में आरोपी महिला का चेहरा छिपा हुआ था। इसके बाद उसके फोन का डाटा भी डिलीट कर दिया और कुछ डाटा आरोपियों ने अपने फोन पर ले लिया। इसके बाद उसे जबरन चाय पिलाई गई और फिर उसे पिस्टल के बल पर कपड़े उतरवाकर बेड पर लेटा दिया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाया गया। आरोपियों ने जबरन वहीं मौजूद महिला की भी फोन पर कई बार बातचीत कराई। आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी।
विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर वायरल किया वीडियो : आरोपियों ने पुलिस व किसी को कुछ बताने पर भी धमकी दी। दो लाख रुपयों का बंदोबस्त करने के लिए आरोपियों ने उसे दो दिन का समय दिया। इसके बाद आरोपियों ने पैसे का इंतजाम नहीं कर पाने की वजह से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे व उसके परिवार को बदनाम कर दिया। पीड़ित की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे हांसी के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। वहीं इस संबंध में आरोपी महिला सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें