फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धोखाधड़ी से क्रेडिट कार्ड बनाकर रुपये निकालने का आरोपी बैंक कर्मी गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साइबर अपराध थाना पुलिस ने उपभोक्ता का धोखे से क्रेडिट कार्ड बनाकर धोखाधड़ी से रुपये हड़पने के मामले में निजी बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी से बनाया गया एक क्रेडिट कार्ड भी बरामद किया है।
विज्ञापन

साइबर अपराध थाना पुलिस ने अध्यापिका के दस्तावेज पर धोखे से क्रेडिट कार्ड बनाकर रुपये ऐंठने के मामले में एक निजी बैंक के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। सिवानी निवासी महिला ने थाना साइबर क्राइम भिवानी को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने पुलिस को बताया कि उन्होंने अक्तूबर 2022 में आईसीआईसीआई बैंक सिवानी से पर्सनल लोन लिया था। गत 10 जून को शिकायतकर्ता के फोन पर एक कॉल आई जिस पर बोलने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की पेमेंट ड्यू के बारे में जानकारी दी थी।
वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने नाम से कोई भी क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करवाया है। जो इस पर शिकायतकर्ता 12 जून को आईसीआईसीआई बैंक सिवानी में जाकर पता किया तो बैंक से पता चला कि उनके नाम से एक क्रेडिट कार्ड जारी किया है और क्रेडिट कार्ड से 3,00,000 निकले हैं जो बैंक के ही किसी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी करके रुपये ऐंठे हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

साइबर क्राइम भिवानी की महिला सहायक उप निरीक्षक सुदेश कुमार ने पर्सनल लोन के दस्तावेज पर धोखे से क्रेडिट कार्ड बनाकर रुपये ऐंठने के मामले में एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल करके गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कैरू निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। आरोपी से एक फर्जी क्रेडिट कार्ड भी बरामद हुआ है। एक आरोपी पहले ही इस मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें