फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज अग्रसेन ने अपने शासन में प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर दिया था जोर : गोयल

Mon, 30 Sep 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में महाराजा अग्रसेन जयंती पर पौधरोपण करते अति​थि और सभा के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा की ओर से साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक कार्यक्रमों के चौथे दिन सोमवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के सहयोग से अग्रवाल सभा की ओर से रोहतक रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के प्रशासक सुभाष गोयल ने कहा कि महाराज अग्रसेन का जीवन और कार्य कई सामाजिक और आर्थिक पहलुओं में उल्लेखनीय रहा है। महाराज अग्रसेन ने अपने शासन में प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान और संतुलित उपयोग करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि दिशा जूट से निकेश शाह तथा विशिष्ट अतिथि प्रवीण गर्ग, फकीरचंद गर्ग, विजय जिंदल, रविंद्र गर्ग, सुशील सर्राफ, गौरव अग्रवाल, सज्जन एडवोकेट, दीपक गर्ग, राकेश कबाड़ी, जगदीश गोयल, शैलेंद्र जैन, ईश्वरदास, अभिषेक गोयल पहुंचे। मुख्यअतिथि निकेश शाह ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर पौधरोपण करना एक शानदार पहल है, जो समाज के प्रति एक सकारात्मक संदेश देती है। इस अवसर पर दीपक बंसल, नरेश बंसल, रमेश बंसल, पवन वैद, सतीश वैद, मनीष वैद, हितेश गुप्ता, कृष्ण चांगिया, दिनेश गोयल, आशीष मित्तल एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें