फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पोलिंग पार्टियों के लिए तैयार हो रहे बैग

Thu, 16 May 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। 25 मई को मतदान के समय प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्री के लिए बैग तैयार होने शुरू हो गए हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए जरूरी सामग्री और स्टेशनरी वाले बैग तैयार कराए जाने का कार्य चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहा है। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई व्यवस्था के तहत जरूरी सामग्री और स्टेशनरी उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन

तहसीलदार अंकित बेनीवाल व नायब तहसीलदार रीतू पूनिया के पर्यवेक्षण में महिला महाविद्यालय में बैग की चुनाव कर्मियों के माध्यम से पैकिंग कराई जा रही है। एआरओ एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने महाविद्यालय में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मतदान दल पोलिंग स्टेशनों के लिए ईवीएम, वीवीपैट और मतदान सामग्री से लैस होकर 24 मई को रवाना होंगे। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र पर मतदान के समय जरूरत की छोटी से बड़ी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए बैग तैयार करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला एफएलएन समन्वयक ललित कुमार, प्राचार्य सुनील जैन, राजीव वत्स, श्यामसुंदर सांगवान, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें