फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल की लॉन्ड्री में खराब पड़ीं ऑटोमेटिक मशीनें, घरेलू वाॅशिंग मशीनों में हो रही चादरों की धुलाई

Sat, 16 Sep 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल की लॉन्ड्री में इन दिनों खराब चादरों की धुलाई घरेलू वाॅशिंग मशीनों से हो रही है। जबकि लॉन्ड्री की ऑटोमेटिक वाॅशिंग मशीनें खराब पड़ी हैं। लॉन्ड्री में फुली ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीनें शामिल हैं। मशीन के खराब होने के कारण धोबी अब सेमी वॉशिंग मशीनों के सहारे ही अस्पताल की बेडशीट, चादर और अन्य दैनिक प्रयोग होने वाले कपड़ों को धो रहे हैं।
विज्ञापन

फुली वॉशिंग मशीन के साथ-साथ टिंबर मशीन भी खराब होने से काम की रफ्तार धीमी पड़ गई है। क्योंकि फुली वाॅशिंग मशीन की क्षमता लगभग 60 किलो है। इसमें एक बार में 100 से 150 बेडशीट को धोया जा सकता है। जबकि सेमी वॉशिंग मशीन की क्षमता मात्र 14 किलो है, जोकि एक बार में लगभग 30 से 35 बेडशीट को धोने की क्षमता रखती है। कुछ समय पहले भी लॉन्ड्री की फुली मशीन खराब हो गई थी, जोकि रिपेयर कराने के बाद लगभग एक से डेढ़ महीने तक ही चली थी। उसके बाद अब फिर से खराब होने से काम की रफ्तार में भी कमी आई है। इससे अलग ओटी और निक्कू वार्ड में अलग से सेमी वॉशिंग मशीन रखवाई गई हैं जोकि दैनिक कपड़ों को धोने में प्रयोग होती है। नागरिक अस्पताल की लॉन्ड्री में कुल सात स्टाफ कर्मियों की ड्यूटी है। इसमें तीन महिलाएं और चार पुरुष हैं।


फुली वॉशिंग मशीनों के संचालन के लिए ऑपरेटर को दी जाती है अलग से ट्रेनिंग
फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को ऑपरेट करने के लिए ऑपरेटर को अलग से मशीन संचालन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि मशीन को ऑपरेट करते समय किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। फिलहाल नागरिक अस्पताल में फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन का संचालन करने के लिए एक ऑपरेटर को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


क्या है फुली, सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन और टिंबर मशीन
तकनीक के आधार पर वाॅशिंग मशीन दो प्रकार की होती है, फुली ऑटोमेटिक या सेमी ऑटोमेटिक। फुली ऑटोमेटिक वाॅशिंग मशीन कपड़े अंदर डालने के बाद स्वतः धोती एवं सुखाती है। लेकिन सेमी ऑटोमेटिक वाॅशिंग मशीन में आपको टब में कपड़े निकाल ड्रायर में डालने होते हैं। सेमी वॉशिंग मशीन को अधिकतर घरों में उपयोग किया जाता है, हालांकि घरों में भी आजकल फुली ऑटोमेटिक मशीनों को उपयोग किया जाने लगा है। टिंबर मशीन कपड़ों की धुलाई के बाद उन कपड़ों को व्यवस्थित करने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। इस मशीन में एक तरह से कपड़ा प्रेस किया हुआ तैयार होता है। इसके बाद उस कपड़े को इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

नागरिक अस्पताल की लॉन्ड्री की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन खराब होने का मामला सामने आया था। वाॅशिंग मशीनें काफी साल पुरानी होने के कारण कई तरह की तकनीकी खामी आई हैं। इसको जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। शुक्रवार को ही लॉन्ड्री के लिए नई मशीन लाने के बारे में डिमांड भेजी गई है। जल्द ही लॉन्ड्री में नई वॉशिंग मशीन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. एडवीन, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें