फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए एक लाख 55 हजार

Thu, 29 May 2014 12:16 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर चौक पर एक महिला का एटीएम बदलकर खाते से एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। कुछ नगदी निकाली तो कुछ दिल्ली में खरीददारी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 कितलाना वासी महिला मीना देवी ने बताया कि 16 मई को वह बाजार में खरीददारी के लिए आई थी। घंटाघर चौक पर रुपये निकालने के लिए एक एटीएम में गई। वहां पहले से दो महिलाएं व दो पुरुष थे। उक्त महिलाओं को रुपये निकालने में दिक्कत आ रही थी तो उन युवकों ने मदद की। जब वह रुपये निकालने लगी तो उसे भी दिक्कत आई। वहां मौजूद दो युवकों में से एक ने मदद के बहाने मेरा एटीएम बदल दिया। जो एटीएम दिया उससे बार-बार प्रयास किया मगर मशीन ने एटीएम नहीं लिया।

इसके बाद उसने आसपास अन्य एटीएम पर भी कार्ड प्रयोग किया मगर रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह घर चली गई। कुछ समय पर बाद रुपयों की जरूरत होने पर दोबारा एटीएम गई तो भी मशीन ने कार्ड स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद वह बैंक गई। बैंक में पता लगा कि उसका एटीएम ही बदल लिया गया है। जब अकाउंट चेक करवाया तो उसके खाते से एक लाख 55 हजार रुपये निकाले गए थे। रिकार्ड में आया कि 16 मई को ही रोहतक गेट चौक पर लगे एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले गए। इसी दिन रोहतक में 15 हजार रुपये किसी अन्य अकाउंट में शिफ्ट किए गए। दिल्ली में 37 हजार रुपये, 17 हजार रुपये की अलग-अलग खरीददारी की गई।
विज्ञापन


उसके खाते से कुल एक लाख 55 हजार रुपये निकाले गए। महिला ने बताया कि उसका पति सुरेंद्र सिंह प्राइवेट नौकरी करता है और बड़ी मुश्किल से रुपये जोडे़ थे। अब परिवार में देवर की शादी है और रुपयों की जरूरत थी। मामले की जांच कर रहे एसआई देवराज ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

अब सादी वर्दी में होगी एटीएम पर निगरानी
एटीएम कार्ड चोरी कर रुपये निकालने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रविवार को चिड़ियाघर मोड़ पर एक पुलिस कर्मी के खाते से 10 हजार 300 रुपये चोरी कर लिए गए। उससे पहले एक शिक्षिका के खाते से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। लगातार बढ़ रही एटीएम कार्ड बदलकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने लिए अब पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए प्लानिंग की है।

प्लानिंग के तहत सिविल लाइन थाना के तहत आने वाली एटीएम के आसपास पुलिस कर्मी सादी वर्दी में तैनात रहेंगे। होमगार्ड के जवानों से भी सहयोग लिया जाएगा। जो एटीएम बदलने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने का प्रयास करेंगे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उनके क्षेत्र में आने वाले आठ-दस एटीएम के लिए यह योजना बनाई है। शहर थाना पुलिस भी इस योजना पर विचार कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे करेंगे पुलिस की मदद
एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे भले ही अब तक किसी एटीएम बदलने वाले चोर या अपराधी को नहीं पकड़वा पाए हो मगर अब ये पुलिस की मदद जरूर करेंगे। चोरी की पीछे हुई वारदातों के मामले में पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। जिसके आधार पर एटीएम बदलने वाले युवकों के चेहरे साफ होंगे। पुलिस इनके फोटो बनवाएगी और इन फोटो के आधार पर ही एटीएम के बाहर सादी वर्दी में तैनात पुलिस के जवान इन चोरों को पकड़ने का प्रयास करेंगे।

तीन स्थानों पर अधिक बदले जा रहे एटीएम कार्ड
शहर में एटीएम बदलकर लोगों को चूना लगाने वालों का एक गिरोह शहर में सक्रिय है। घंटाघर चौक, चिड़ियाघर मोड़ और रोहतक गेट चौक के एटीएम इनके निशाने पर है। अधिकतर घटनाएं इन्हीं तीन स्थानाें पर होती है। इनमें भी रोहतक गेट पर लगा एटीएम पर अधिक चोरी की वारदातें सामने आई। इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि इन तीन स्थानों पर लगी एटीएम मशीनों पर भीड़ ज्यादा रहती है।

युवा है एटीएम कार्ड चोर
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले चोर गिरोह के सदस्य युवा है। जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच ही है। चोरी की शिकार कीर्ति नगर वासी शिक्षिका सुदेश, पीड़िता महिला मीना, पुलिस कर्मी संतरा ने बताया है कि एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदलने वाले युवकों की उम्र करीब 24-25 वर्ष की है।

एटीएम बदलकर चोरी की वारदातें बढ़ रही है। चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस कर्मियों की सादी वर्दी में एटीएम के आसपास ड्यूटी लगाई है ताकि एटीएम बदलने वाले चोरों को पकड़ा जा सके। यह व्यवस्था हमने थाना स्तर पर की है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, एसएचओ सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें