फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट

Sun, 25 May 2014 01:34 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तालू में शराब पिलाकर एक मजदूर की पहले तो बेरहमी से पिटाई की गई फिर गला घोंटकर उसकी हत्या भी कर दी गई। हत्या से पहले उसे ईंटों से पीटा गया। उसके चेहरे, सिर, छाती में चोट के निशान थे और आंख पर भी चोट मारी गई फिर उसी के पायजामे से गला घोंट दिया गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव तालू के रजवाहे पर खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव देखा गया। शव की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और मुंढाल चौकी पुलिस भी पहुंची। मृतक की पहचान तालू गांव के ही 53 वर्षीय बलवान के रूप में हुई। मृतक के चेहरे, सिर, छाती में गंभीर चोट मारी हुई थी और उसके कपडे़ फटे हुए थे।

पायजामे से गला घोंटा हुआ था। साथ में ही मृतक की चप्पल, शराब की बोतल और बीड़ियां पड़ी थी। शव नग्नावस्था में था। पुलिस कयास लगा रही है कि पहले मृतक व हत्यारे ने बैठकर शराब पी होगी फिर किसी बात पर झगड़ा हुआ होगा। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक बलवान के बेटे संदीप के बयान पर चार लोगों के  खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घर से बुलाकर ले गया और कर दी हत्या
मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि सूई वासी कान्हा नामक युवक अक्सर उसके घर आता था। वह तालू में ही सब्जी बेचता और ठेके पर खेत लेकर खेती करता है। शुक्रवार शाम करीब साढे़ छह बजे भी कान्हा घर पर आया और उसके पिता को अपने साथ खेतों में ले गया। कान्हा ने उससे दो सौ रुपये भी लिया। सुबह सूचना मिली कि पिता बलवान का शव नहर के पास पड़ा हुआ है। संदीप ने पुलिस को बताया कि कान्हा ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे पिता की हत्या की है।

हांसी में हो सकता है हत्यारा
बलवान की हत्या की सूचना के बाद से पुलिस आरोपी कान्हा की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार सूत्रों से सूचना मिली है कि आरोपी हांसी में है। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

चार बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
मृतक बलवान के चार बच्चे हैं। इनमें तीन लड़के व एक लड़की है। सबसे बड़ा बेटा 20 वर्षीय संदीप है। दो लड़के प्रदीप, मंदीप और बेटी पूनम छोटे हैं। बलवान ही मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बलवान की मौत से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, वहीं परिवार के समक्ष आर्थिक संकट भी मंडराने लगा है।

तालू गांव में नहर के पास बलवान नामक व्यक्ति का शव मिला है। उसका गला घोंटा गया है और चोट भी मारी गई है। मृतक के बेटे ने कान्हा और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत पर सुई वासी कान्हा, कृष्ण, काला व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, इंचार्ज
मुंढाल चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें