फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोजगार मेले में कल युवाओं को मिलेंगे नौकरी व कौशल विकास के अवसर, जिला रोजगार कार्यालय परिसर में पांच सितंबर तक उद्यमिता पखवाड़ा

Tue, 25 Aug 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार विभाग की ओर से 26 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, लघु सचिवालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

मेले में आईसीआईसीआई बैंक, लक्ष्मी टूल टेक इंजीनियरिंग, भिवाड़ी-अलवर, रम्या हेल्थ केयर, सुपर डीलक्स स्पोर्ट्स भिवानी समेत कई कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी दिनेश और जिला सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि मेले में युवाओं को रोजगार के साथ कौशल विकास और व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। विशेषज्ञ युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुरूप करियर विकल्प चुनने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से 21 अगस्त से उद्यमिता पखवाड़ा भी शुरू किया गया है। यह पांच सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के साथ उद्यमिता के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने इच्छुक युवाओं से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील की। अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग का पंजीकरण कार्ड और सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें