फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुंढाल में आज होगी अस्मिता रग्बी सिटी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के मुंढाल गांव में शुक्रवार को अस्मिता रग्बी सिटी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह भिवानी जिले की पहली रग्बी प्रतियोगिता होगी जिसमें जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम जिला पार्षद राहुल मुंढाल की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़, फरीदाबाद ने बताया कि भिवानी रग्बी संघ के सचिव भूपेंद्र ढुल के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिक से अधिक बालिकाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। ऐसी प्रतियोगिताएं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
भूपेंद्र ढुल ने बताया कि 24 और 25 अक्तूबर को जींद में होने वाले अस्मिता रग्बी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भिवानी की अंडर-15 और अंडर-18 बालिका टीमें भाग लेंगी। इसके लिए जिले में खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है और उन्हें अधिक प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव देने पर जोर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्मिता लीग केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया योजना का हिस्सा है। इसके तहत बालिकाओं को खेलों से जोड़ने, बेहतर मंच उपलब्ध कराने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें