फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में असम राइफल्स के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव खरक कलां दादी जावदे मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रॉला की टक्कर से बाइक सवार असम राइफल्स के जवान की मौत हो गई। मृतक छुट्टी पर घर आया हुआ था। घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई जाते समय ही उसने दम तोड़ दिया। शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के बेटे की शिकायत पर सदर पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव रिवाड़ी खेड़ा निवासी साहिल पवार ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका छोटा भाई नीरज पवार है। उनके पिता अमित भारतीय सेना की असम राइफल्स में तैनात हैं। उसका पिता इन दिनों एक माह की छुट्टी पर घर आया हुआ था। गत 25 अप्रैल को वह अपने पिता के साथ बाइक से किसी कार्य के लिए जा रहा था। बाइक उसका पिता चला रहा था। जब वे खरक कलां में दादी जावदे मंदिर के समीप पहुंचे तो वह बाइक से नीचे उतरकर पानी लेने के लिए चला गया। इसी दौरान भिवानी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉला चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। ट्रॉला चालक उसके पिता को काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया। हादसे के बाद चालक ट्रॉला छोड़कर फरार हो गया। वहीं शोर मचाए जाने के बाद राहगीरों ने उसके पिता को संभाला और निजी वाहन के जरिए पिता को रोहतक पीजीआई ले जाने लगा। लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसके पिता ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

खरक पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण ने बताया कि मृतक के बेटे साहिल पवार की शिकायत पर अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें