भिवानी। गांव प्रहलादगढ़ में एक व्यक्ति की सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। वह गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मृतक के बेटे व भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
गांव प्रहलादगढ़ निवासी 54 वर्षीय एक व्यक्ति को परिजन सीने में दर्द होने के बाद जिला सामान्य अस्पताल के आपात विभाग में लेकर पहुंचे, मगर आपात विभाग के गेट पर ही उसने गाड़ी में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। गत 24 अप्रैल को ही वह भिवानी पहुंचा था। जिसकी कोरोना टेस्ट के बाद रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। सीने में दर्द उठने के बाद 25 अप्रैल को उसका सिटी स्कैन भी कराया था। जिसके बाद उसे घर ले गए। रात को ही उसकी अचानक तबीयत फिर खराब हो गई। सदर पुलिस के जांच अधिकारी एचसी सावन ने बताया कि मृतक के बेटे व भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।