फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड स्वाइप कर बनाता था डुप्लीकेट, फिर खाते से निकालता था पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एटीएम कार्ड को स्वाइप कर उसका डुप्लीकेट कार्ड बना धोखे से रुपये निकाले जाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि एटीएम कार्ड में तकनीकी खराबी आने का बहाना बनाकर ऑरिजनल कार्ड को स्वाइप कर उसका डुप्लीकेट कार्ड बना धोखे से बैंक खाते से रुपये चोरी करता था।
विज्ञापन

इसी तरह के एक मामले में शिकार हुए गांव कुड़ल वासी पवन कुमार ने जुईकलां पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आठ जून 2020 की रात को उसके बैंक खाते से रुपये निकल गए। जबकि उसका एटीएम कार्ड भी उसी के पास था। पवन ने शिकायत में यह भी बताया था कि एसबीआई में सुबह उसने पता किया तो रुपये दिल्ली के किसी एटीएम से निकाले गए थे। इस संबंध में पुलिस ने नकदी चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। जुईकलां पुलिस थाना के एएसआई राजेश ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को हासिल किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सोनू वासी छोटा पाना कुंगड़ के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि एटीएम में ग्राहक द्वारा रुपये निकलवाने के लिए तकनीकी खराबी आने पर एटीएम में मौजूद आरोपी ग्राहक का एटीएम कार्ड सहायता करने के बहाने ले लेता था और तभी स्वाइप मशीन में कार्ड को स्वाइप कर बाद में कार्ड का डुप्लीकेट कार्ड तैयार करके ग्राहक के बैंक खाते से रुपये निकाल लेते थे। इस संबंध में एसपी अजीत सिंह ने भी आम जनता से अपील की है कि एटीएम में रुपये निकालते समय अगर किसी भी प्रकार की कोई तकनीकी खराबी आती है तो संबंधित बैंक व एटीएम पर मौजूद बैंक के कार्ड से ही सहायता लें, किसी भी अनजान व्यक्ति के हाथों में अपना एटीएम कार्ड न दें। क्योंकि ऐसे अनजान व्यक्ति आपके कार्ड को स्वाइप कर उसका डुप्लीकेट कार्ड तैयार करके आपके खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें