अस्मिता रग्बी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाडश्यों को सम्मानित करते अतिथि व आयोजक।
बहल। गांव चैहड़ कला की अंशुल ने जींद में आयोजित अस्मिता रग्बी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की अंडर-15 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। 24 से 25 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता रग्बी एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के निदेशक नरेंद्र मोर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
हरियाणा में पहली बार इस स्तर पर अस्मिता रग्बी राज्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंशुल के राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला भिवानी रग्बी अंडर-15 टीम के कोच मुकेश घणघस ने कहा कि प्रतियोगिता से लड़कियों को रग्बी में प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अधिक लड़कियों को इस खेल से जोड़ने और रग्बी में भविष्य बनाने के लिए उन्हें उच्च स्तर की तैयारी करवाई जाएगी।