फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन की चपेट में आने से पशु सहायक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे स्टेशन से सिटी स्टेशन के बीच मंगलवार देर रात हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन की चपेट में आने से गांव चांग निवासी 27 वर्षीय मोहित की मौत हो गई। मोहित पशु विभाग में पशु सहायक के पद पर कार्यरत था और उसकी ड्यूटी भिवानी में ही थी।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बुधवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय मोहित अपने मोबाइल फोन पर पिता से बात कर रहा था तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज हरिओम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। ताऊ व अन्य परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मोहित मंगलवार को ड्यूटी पर आया था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई। बाद में पुलिस से हादसे की सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें