फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में 11वीं की छात्रा को सांप ने डसा, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, स्टाफ ने सांप को मारा डाला

विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती छात्रा। 
विज्ञापन
हिसार। गांव पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में वीरवार देर रात एक छात्रा को सांप ने डस लिया। छात्रा को महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते फिलहाल आईसीयू में उपचार चल रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हंसराज सभ्रवाल ने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा ईशु छात्रावास में सो रही थी। रात करीब तीन बजे सांप ने उसे डस लिया। छात्रा के चीखने की आवाज सुनकर अन्य छात्राएं भी जाग गईं। उन्होंने तत्काल छात्रावास स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद हॉस्टल स्टाफ ने सांप को मारा दिया।
विज्ञापन

छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर विद्यालय स्टाफ उपचार के लिए महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा ले गया। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में भर्ती किया है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अभी यह पता नहीं चला कि सांप किस प्रजाति का था।
बारिश के मौसम में बरतें सावधानी
वन्य प्राणी निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि सांप और बिच्छू सामान्यत: बिलों में रहते हैं। बरसात के मौसम में बिलों में पानी भर जाने और अत्यधिक उमस के कारण बाहर निकल आते हैं। जंगल या घास-फूस वाले क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। रात्रि में घरों और कमरों के दरवाजे अच्छी तरह बंद हों और खिड़कियां भी दुरुस्त हों ताकि सांप जैसे जीव न प्रवेश कर सकें।
विज्ञापन


सांप डसे तो झाड़-फूंक का सहारा न लें
नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत लाठर ने बताया कि सर्पदंश के मामले में कुछ लोग झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। मरीज को शांत रखें, क्योंकि घबराहट और तेज गतिविधि से जहर तेजी से फैल सकता है। मरीज को जितना हो सके स्थिर रखें। काटे गए अंग को कम हिलाएं और उसे हृदय के स्तर पर या थोड़ा नीचे रखें। तुरंत 108 या स्थानीय एंबुलेंस को कॉल करें और मरीज को निकटतम अस्पताल पहुंचाएं। संभव हो तो ऐसे अस्पताल जाएं जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हो। काटे गए स्थान से अंगूठी, कड़ा, घड़ी या तंग कपड़े हटा दें क्योंकि सूजन आ सकती है।
विज्ञापन

-
ये बिल्कुल न करें
- घाव को काटकर जहर निकालने की कोशिश न करें।
- मुंह से जहर चूसने की कोशिश न करें।
- बहुत कसकर पट्टी न बांधें।
- बर्फ, मिट्टी, हल्दी, तेल या कोई घरेलू लेप न लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें