कोविड वैश्विक महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन हर कोई घर के अंदर नजरबंद हैं, मगर 23 दिनों से निरंतर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने वाले वालंटियर्स के लिए कोई लॉकडाउन नहीं है। उनके जज्बे और सेवा भावना सराहनीय है। इसी को लेकर जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता, हलवासिया विद्या विहार स्कूल और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन निरंतर जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने वाले वालंटियर्स को सम्मानित करेगा।
अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़े जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता एवं हलवासिया विद्या विहार विद्यालय के प्रबंधक शिवशंकर कसेरा और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार ने बताया कि रोजाना हजारों जरूरतमंद लोगों और प्रवासी मजदूरों के लिए खाना तैयार करने वाले हलवाई और उनके स्वयंसेवकों की टीम को सम्मानित किया जाएगा।
हलवासिया विद्या विहार स्कूल में चल रही साझी रसोई में वीरवार को पौष्टिक भोजन तैयार कर हजारों जरूरतमंदों व प्रसासी मजदूरों में वितरित किया गया। शिवशंकर कसेरा और बृजपाल परमार ने बताया कि हलवासिया विद्या विहार स्कूल में लॉकडाउन के दौरान लगातार चल रही साझी रसोई में तैयार भोजन को करीब 50 वालंटियर्स जरूरतमंदों तक खाने के पैकेट पहुंचा रहे हैं। बैंक कॉलोनी, जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र, नया बस स्टैंड क्षेत्र के अलावा अन्य शहरी हिस्सों में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। बृजपाल परमार ने बताया कि वालंटियर्स का लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही हौसला भी बढ़ा हैं, उनका मनोबल इसी तरह बना रहे, इसलिए उनकी सेवा को प्रोत्साहन भी जरूरी है।
इस कार्य में क्वारंटीन सेंटर के सुरक्षा इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव, हलवासिया विद्या विहार विद्यालय के प्राचार्य गोपालनंद कौशिक, डॉ. लखनलाल बुंदेला, अविनाश सुरेखा, कृष्ण कसेरा, राजेश रंगा, मास्टर अजीत सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, बबलू, विपिन मित्तल, हिमांशु गुप्ता, नवीन अग्रवाल, नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान इंद्रपाल सिंह कालू नंबरदार, विजय, अमित सिंह परमार, किशनलाल,अनिल डिपो होल्डर, नत्थूराम सैनी, विजय शर्मा, रामपाल टायरवाला वालंटियर्स के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।