फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर अलमारी का ताला तोड़ आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तालू के एक मकान से चोर लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषणों सहित सात हजार की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की इस वारदात की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव तालू निवासी राजकुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। गत 22 व 23 अगस्त की रात को चोर उसके घर के अंदर घुस गए और कमरे में रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित सात हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोर एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी पाजेब, दो सोने के लोकेट और सात हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात का पता अगली सुबह लगा। चोरों ने कमरे के अंदर सामान भी बिखेर रखा था। वहीं मामले की सूचना मुंढाल पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और इस संबंध में सदर पुलिस थाना में चोरी का केस दर्ज किया। पुलिस चोरी की इस वारदात की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें