फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 केंद्रों पर छह हजार परीक्षार्थियों ने दी स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षार्थियों को सैनिटाइज किए जाने और मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश मिला। वहीं केंद्रों को भी सैनिटाइज किया गया। इसके बावजूद स्टाफ और परीक्षार्थियों को कोरोना का खतरा सता रहा था। इसका एक बड़ा कारण यह भी रहा कि पिछले दिनों लगभग सभी कॉलेजों में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कोरोना के खतरे के बीच चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और डीन ऑफ कॉलेज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षाएं शांतिपूर्ण रही और दो घंटे की परीक्षाएं हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता ने बताया कि भिवानी और चरखी दादरी दो जिलों के विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों के स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने मंगलवार को 20 ब्लॉक के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में लगभग छह हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आदर्श महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रजनी राघव ने बताया कि सभी कमरों को परीक्षा से पूर्व व बाद में सैनिटाइज करके ही परीक्षा ली जा रही है। विद्यार्थियों व ड्यूटी कर्मचारियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया है। विद्यार्थियों में सामुदायिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें