भिवानी के नागरिक अस्पताल में मरीज की आंखों की जांच करते डाॅ. हरजीत सिंह।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र ओपीडी में उमस भरे मौसम की वजह से नेत्र विकारों के मरीज बढ़ गए हैं। यहां रोजाना ढाई सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें उमस और धूल-मिट्टी के कारण एलर्जी से पीड़ित मरीज अधिक हैं। आंखों में जलन, खुजली और लालपन आने से मरीज परेशान हैं। आंखों में दिक्कत आने से आजकल बच्चे भी बीमार हैं। चिकित्सक भी लोगों को परामर्श देकर आंखों की देखभाल की सलाह दे रहे हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरजीत सिंह ने बताया कि हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ऑपरेशन के एक दिन पहले मरीज को दाखिल करना होता है। जिला नागरिक अस्पताल में हफ्ते में आखों के करीब 40 ऑपरेशन होते हैं। आजकल का मौसम है। ऐसे में धूल-मिट्टी उड़ने से आंखों में एजर्ली के मामले भी अब बढ़ गए हैं। जिन लोगों को पहले से दिक्कत है वे घर से बाहर निकलते समय तेज धूप में चश्मे का इस्तेमाल करें और आंखों को स्वच्छ पानी से साफ करें।
देखभाल के उपाय
: आंखों को ठंडे पानी से धाेना चाहिए।
: बाइक चलाते समय चश्मे का प्रयोग करें।
: आखों में खुजली हो तो मसलना नहीं चाहिए।
: धूल भरी जगहों पर आंखों को ढककर रखना चाहिए।
: आखों में जयादा परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
आजकल मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में उमस ज्यादा है। ऐसा मौसम आंखों के लिए ठीक नहीं है। इस कारण नेत्र रोग की ओपीडी में ज्यादातर आंखों में एलर्जी के ही मामले आ रहे हैं। जिन मरीजों को आंखों में एजर्ली और लालपन है, वे तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित देखभाल करें। -डॉ. हरजीत सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।