लोहारू। रामपाल के अनुयायियों ने सोशल मीडिया पर उनके संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में लोहारू थाना प्रभारी को शिकायत देकर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर रामपाल के पोस्टर व स्वरूप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। उनके अनुसार, अश्लील व अभद्र भाषा के साथ धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री भी प्रसारित की जा रही है।
शिकायत में बताया गया कि फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी पोस्ट सामने आई हैं। अनुयायियों ने पुलिस को संबंधित सामग्री के प्रमाण उपलब्ध कराने की बात कही।
उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कर सामग्री प्रसारित करने वालों की पहचान की जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रामकरण, प्रताप दास, शेर सिंह, वेदप्रकाश, सतपाल, सतबीर, मान सिंह, कर्ण सिंह, सुभाष, जयभगवान, सीताराम, धर्मपाल, रामफल माैजूद रहे।