फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में युवक की हत्या का आरोप, परिजनों ने जताया रोष

विज्ञापन
बेटे की संदिग्ध मौत मामले की जांच की ​शिकायत के साथ पीड़ित महिला व परिजन। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है जिसमें मृतक की मां ने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


गांव बलियाली निवासी बिमला ने बताया कि उसका 32 वर्षीय पुत्र राजवीर करीब तीन दिन पहले घर से गया था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन बंद मिला। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसका बेटा एक महिला और शादी करवाने वाले दलाल के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि दोनों ने लंबे समय तक उसके बेटे को झूठे आश्वासन देकर अपने संपर्क में रखा और सोमवार को घर लाने का भरोसा भी दिया था।

इसी बीच पुलिस को लोहारी जाटू-जूई मार्ग पर स्थित एक कुएं से शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर भिवानी शव गृह में रखवाया गया। बाद में शव की पहचान मृतक राजवीर के रूप में हुई। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि महिला और विवाह करवाने वाले व्यक्ति ने उसके बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। उन्होंने दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान कर ली है और पोस्टमार्टम करवाया जा चुका है। अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर मामले की गहन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें