भिवानी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भिवानी में वीरवार को पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी ऐसी पकड़ी है, जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। गाड़ी में ब्लैक फिल्म और पुलिस सायरन भी लगा हुआ था। सबसे बड़ी बात यह भी थी कि गाड़ी पर दोनों तरह लाइट भी लगी थी जिस पर एक तरफ लाल और दूसरे तरफ नीली लाइट लगी थी।
पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। भिवानी में गश्त के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को चिड़ियाघर रोड पर सायरन बजाते हुए देखा। काले शीशे लगे इस गाड़ी को पुलिस ने रुकवा लिया और जांच शुरू कर दी। जांच में पाया की गाड़ी के अंदर ही नंबर प्लेट मिली।
गाड़ी चालक से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि गाड़ी किसी दोस्त से मांग कर लाया है। वहीं कुछ ही देर में पुलिस ने एक बाइक भी पकड़ी जो की बुलेट बाइक थी। बाइक पर पटाखे आवाज लगे हुए थे। पुलिस ने उसे भी अपने कब्जे में ले लिया। बाइक चालक के पास पूरे कागजात भी नहीं थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि जैसे ही पुलिस ने गाड़ी पकड़ी तो सभी सुरक्षा एजेंसी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ शुरू कर दी। भिवानी के सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि वे गश्त पर थे तो उन्होंने बैगर नंबर की गाड़ी देखी थी और संदेह होने पर उन्होंने उसे पकड़ा है। संवाद