फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया

Thu, 24 Apr 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति जागरूकता कैंप में मौजूद सीनियर सिटीजन क्लब के सदस्य व चिकित्सकों 
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर-13 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब ने वीरवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में नागरिक अस्पताल से चिकित्सकों की टीम पहुंची। लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन

डाॅ. प्रीति तंवर ने मानसिक स्वास्थ्य को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि समय पर सही जानकारी और सहयोग मिलने से मानसिक रोगों का इलाज संभव है। ओमप्रकाश पोपली व डाॅ. फूल सिंह धनाना ने कहा कि लोग शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम आदि करते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य के बारे मेें कम ही लोग जागरूक होते हैं, जबकि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है। ऐसे में इस शिविर का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फैली चुप्पी को तोड़ना और लोगों को यह समझाना है कि मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है।
उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजन क्लब में समय-समय पर विभिन्न बीमारियों जांच शिविर लगाए जाते रहते हैं, ताकि लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर सत्यवान हसान, आजाद सिंह, शिवकुमार चांगिया, राजेंद्र सिंह दहिया, रामधन जांगड़ा, कैप्टन राममेहर जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें