फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईपीएस अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान धर्मवीर पूनिया को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

Mon, 17 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मेले में धर्मवीर पूनिया को सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
अग्रोहा (हिसार)। हरियाणा पुलिस सेवा में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी व प्रगतिशील किसान धर्मवीर पूनिया को कृषि मंत्री ने सम्मानित किया है। धर्मवीर पूनिया को शिमला मिर्च की उन्नत खेती के लिए यह सम्मान दिया गया है। धर्मवीर पूनिया मूल रूप से गांव किरोड़ी के रहने वाले हैं और वर्तमान में हिसार के सेक्टर 14 में रह रहे हैं।
विज्ञापन

अभी वे भौंडसी में बतौर कमांडेंट (एसपी) तैनात हैं। बता दें कि इससे पहले उन्हें पुलिस सेवा और सामाजिक योगदान को देखते हुए राष्ट्रपति द्वारा सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। धर्मवीर पूनिया उन्नत पॉलीहाउस तकनीक के माध्यम से खीरा, टमाटर और शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं। वे प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन की नई तकनीक सिखा रहे हैं। उनकी इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं और खेती को एक उन्नत व्यवसाय के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। धर्मवीर पूनिया ने बताया कि कृषि मेले में आधुनिक तकनीकों की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें