फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री के पिता का निधन

विज्ञापन
103 फोटो रामबाग में कैप्टन कर्ण सिंह की अंत्येष्ठी के उपरांत कृषिमंत्री जेपी दलाल को ढांढस बंधाते ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण, पशु पालन व डेयरी विकास, मत्स्य पालन और कानूनी विधायी विभाग के मंत्री जयप्रकाश दलाल के पिता कैप्टन कर्ण सिंह दलाल का बुधवार को देहांत हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय रामबाग में हिंदु रीति रिवाज के अनुसार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र कृषि मंत्री जेपी दलाल ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में अनेक राजनेता, अधिकारी व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन

कैप्टन कर्ण सिंह दलाल का जन्म मार्च,1939 में गांव घुसकानी में किसान परिवार में हुआ। मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद 1955 में सैना में भर्ती हुए। वर्ष 1988 में वे कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए। कैप्टन कर्ण दलाल छह भाई और उनकी एक बहन हैं। कैप्टन कर्ण सिंह दलाल के तीन पुत्र हैं, जिनमें सबसे बड़े जयप्रकाश दलाल हैं, जो कि कृषि एवं पशुपालन और मत्स्य पालन केबिनेट मंत्री हैं। दूसरे नंबर पर वेद प्रकाश दलाल एमए बीएड हैं और सबसे छोटे नरेंद्र दलाल राजस्थान पुलिस सेवा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। नरेंद्र दलाल की पत्नी राजस्थान प्रशासनिक सेवा में वरिष्ठ अधिकारी हैं।
उनकी अंतिम यात्रा में सांसद धर्मबीर सिंह, भाजपा नेत्री कृष्ण गहलावत, पशु पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह, उपायुक्त सुजान सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, एसडीएम सतीश कुमार, नगर परिषद के चेयरमैन रण सिंह यादव, डीडीपीओ राम सिंह लोहचव, डीआरओ प्रमोद चहल, पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक एलसी रंगा, डॉ. हीरा लाल, डॉ. जय सिंह, डॉ. प्रताप सिंह संभ्रवाल, चुनाव तहसीलदार जयवीर सिवाच, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश औला, जिला भाजपा प्रधान नंदराम धानिया, पूर्व विधायक शशि रंजन, भाजपा नेत्री मीना परमार, संपूर्ण सिंह, ऋषि प्रकाश शर्मा, सुरेश सैन, शंकर धूपड़, ताराचंद अग्रवाल, विजय शेखावत, ठा. विक्रम सिंह, जितेन्द्र नाथ, संदीप तंवर, रामप्रताप शर्मा, कमल प्रधान, मुकेश गौड़, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रो. कर्ण सिंह श्योराण, जगबीर मान, विजय गोठड़ा, रविन्द्र मंढौली, रामकिशन शर्मा, गजानंद अग्रवाल, राजीव श्योराण, सुरेश खटक, अनिल झाझरिया, बाबू लाल जिंदल, प्रदीप चाहर, राजबीर दलाल, कमल सैनी, महेश गांधी, रोहताश लांबा, कर्मबीर व सतबीर चहड़, डॉ. विरेन्द्र श्योराण, डॉ. जगबीर झाझडिय़ा, कमलेश भोडूका, संदीप खरकिया, डीएन सिंधड, शैली कादयान, दौलत राम सोलंकी, देवेन्द्र ओबरा, विरेन्द्र मंढोली, विरेन्द्र लांबा, अरूण खरकड़ी, सुभाष गोयल, सतबीर भालोठिया, प्रविन्द्र सुखाडिया, राजबीर पिलानिया, विजय शांडिल्य, संजय दलाल आदि शामिल हुए और निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें