फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीन दिन की छुट्टी के बाद खुली ओपीडी में उमड़े साढ़े 1200 से अधिक मरीज

Tue, 28 Nov 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में ओपीडी ​स्लिप कटावाने के ​लिए​खिड़की पर झुटी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में साढ़े 1200 से अधिक मरीजों की भीड़ जुटी। वहीं ज्यादातर मौसमी बीमारियों के संक्रमण से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे।
हृदय रोगियों के साथ खांसी, जुकाम और बुखार के मामलों में भी इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर डर बना है। हालांकि अभी तक जिले में इन्फ्लूएंजा का कोई मामला सामने नहीं आया है। इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अब अपने इंतजाम पुख्ता करने के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक रहने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, बूंदाबांदी के बाद ही ठंड ने दस्तक दे दी है। हवा में बनी ठिठुरन से हृदय रोगियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं, क्योंकि ठंड से मांसपेशियों में सिकुड़न बढ़ रही है। ऐसे में बुजुर्ग और सांस के मरीजों की तकलीफ भी बढ़ गई है। ओपीडी में आ रहे ज्यादातर मरीजों को मौसमी बीमारियों के सामान्य लक्षण ही मिल रहे हैं, फिर भी स्वास्थ्य विभाग एहतियातान मरीजों के जरूरी टेस्ट भी करा रहा है, जिससे की बीमारियों के लक्षणों की सटीक जानकारी मिले पर समय पर उपचार संभव हो सके।
भिवानी जिले में ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर भी इन्फ्लूएंजा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जरूरी दवाओं की खेप के साथ ऑक्सीजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के स्वास्थ्य अधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं लोगों के लिए अब एडवाइजरी भी जारी की जा रही हैं, जिसमें इन्फ्लूएंजा वायरस से बचाव के लिए जागरूकता पंपलेट भी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए हैं। इनमें दी गई हिदायतों को समझ लोग उन पर अमल कर अपना बचाव कर सकें। कोरोना संक्रमण के बाद से ही इस वायरस के संक्रमण से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। मगर अब तक जिले में एक भी केस नहीं मिला है।


रोजाना हो रहे पांच सौ से छह सौ मरीजों के टेस्ट
जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भी रोजाना पांच सौ से छह सौ मरीजों के टेस्ट कराए जा रहे हैं। इनमें अधिकांश रक्त के नमूनों के सैंपल ही ले रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों से भी सैंपल यहां जांच के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि अस्पताल की लैब में मशीनें पुरानी ही हैं, मगर नई मशीनों को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है। इनके आने के बाद टेस्टिंग के कार्य में और अधिक तेजी आएगी। वहीं जांच के अधिकांश नमूनों के उसी दिन नतीजे भी दिए जा रहे हैं। डेंगू के मामले अब भी सामने आ रहे हैं, जबकि पिछले साल इन दिनों में डेंगू का संक्रमण काफी कम हो गया था। मगर अभी तक डेंगू के डंक का खतरा लोगों की सेहत पर बना है। बूंदाबांदी के बाद कई जगह पानी के ठहराव की स्थिति भी बनी हैं, जिसमें मच्छर का लारवा पनपने की संभावना है।
विज्ञापन


इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कराई जा चुकी है। लोगों को भी इस वायरस से खुद को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। फिलहाल मौसमी बीमारियों से संक्रमित अधिक लोग ही पहुंच रहे हैं, जिनके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं हैं। मौसम बदलाव के साथ ओपीडी भी सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाती है।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें