फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत के बाद मातम में बदलीं शादी की खुशियां

विज्ञापन
मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिस जांच अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। गांव डाडम से सोमवार रात हर्षोल्ल्लास से चली बरात की खुशियां रास्ते में हुए सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गईं। घटना के बाद गांव डाडम में मातम पसर गया। घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं तीन व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम बड़े हर्षोल्लास के साथ गांव डाडम से चैहड़ खुर्द के लिए बारात निकली थी। बड़ी खुशी के साथ पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए चचेरे भाई अखिल व धर्मेंद्र भी ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर निकले थे। डाडम से गाजे बाजे के साथ डाडम से चले। नकीपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में दोनों चचेरे भाईयों की मौत हो गई। गाड़ी में सवार अन्य तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में सन्नाटा छा गया। परिवार के विभिन्न लोगों को शादी में खुशियां बांटने की बजाय अस्पताल पहुंचना पड़ा।
ये था मामला
डाडम निवासी सीमा सुरक्षा बल में एएसआई बलजिंद्र ने लोहारू पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि 13 दिसंबर को उसके भतीजे प्रवीन की शादी थी। जिसकी बरात में गांव डाडम से चैहड़ खुर्द जा रही थी। ब्रेजा गाड़ी में उसका भतीजा अखिल व धर्मेंद्र, गाड़ी चालक जयदीप, दीपक और प्रदीप बरात में जा रहे थे। नकीपुर गांव के पास गाड़ी चालक जयदीप ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पेड़ को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसका भतीजा अखिल व धर्मेंद्र की मौत हो गई। दीपक व प्रदीप को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

लोहारू पुलिस थाने के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बलजिंद्र की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने गाड़ी चालक जयदीप के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया। वहीं मृतकों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
दो बहनों का इकलौता भाई था अखिल
अखिल दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। अखिल इस समय पढ़ाई करता था। सोमवार रात हुए सड़क हादसे ने दो बहनों के अकेले भाई अखिल को काल ने छीन लिया। जबकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां बीमार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें