फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद खिले छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
05 फोटो राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वैक्सीन लगवाने के बाद छात्राओं के चेहरे से झलक ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किशोरों को टीकाकरण तेज कर दिया है। स्कूलों में कैंप लगाए जा रहे हैं।द्घ स्कूल स्टाफ भी बच्चों को स्कूल में वैक्सीन लगवाने के मैसेज व्हाट्सएप ग्रुप में भेज रहे हैं। टीका लगवाने के बाद छात्राएं खुश दिखीं। दरअसल इन दिनों छुट्टियों में कई स्कूलों में एनएसएस कैंप भी चल रहे हैं। इन कैंप में पहुंचने वाले स्वयंसेवकों को भी वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

सरकार की हिदायतों के अनुसार 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी के तहत शहर में बुधवार को कई स्कूलों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई। पहली डोज लगवाने के बाद छात्राओं के चेहरे पर भी मुस्कान थी।
शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों ने हल्की बारिश के बावजूद वैक्सीनेशन का कैंप लगाया। विद्यालय में बारहवीं कक्षा की छात्राओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। स्कूल स्टाफ ने भी 11वीं और 12वीं की छात्राओं को वैक्सीनेशन के लिए स्कूल आने का मैसेज व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा, जिसके बाद कई छात्राएं अभिभावकों के साथ हल्की बारिश में ही स्कूल पहुंचीं और टीका लगवाया। मौके पर ही किशोर लड़कियों का स्वास्थ्य कर्मियों ने रजिस्टर्ड नंबर से रजिस्ट्रेशन भी कर दिया। इसी नंबर पर उन्हें कोविड सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन मिल जाएगा।
विज्ञापन

मैंने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। पहले तो थोड़ी घबराहट थी, लेकिन टीका कब लगा पता ही नहीं चला। मुझे अच्छा लग रहा है। मैं एनएसएस कैंप में भी स्वयंसेवक की भूमिका निभा रही हूं। इसलिए दूसरे बच्चों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही हूं।
-भारती, छात्रा
फोटो: 06
मेरे स्कूल में वैक्सीन का कैंप लगा। मैंने फोन पर अपने पिता से टीका लगवाने की अनुमति ली और फिर आधार कार्ड दिखाकर टीकाकरण करवा लिया। यह टीका इतना जल्दी लगा कि कुछ समझ ही नहीं आया। टीका लगवाने के बाद मैं काफी अच्छा अनुभव कर रही हूं। दूसरे बच्चों को भी टीका लगवाना चाहिए।
-सीमा, छात्रा
फोटो: 07
मेरे माता-पिता ने वैक्सीन की दोनों डोज पहले ही लगवा ली थीं, लेकिन बच्चों को टीका अब लग रहा है। इसलिए मैंने भी वैक्सीन लगवा ली। मुझे जरा सी भी घबराहट नहीं हुई, बल्कि टीका लगने के बाद अंदर से काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस हो रहा है। सभी किशोरों को टीका लगवाना चाहिए।
-मनीषा, छात्रा
फोटो: 08
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए काफी कुछ सुना और सीखा था, लेकिन अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ था। आज विद्यालय में स्वास्थ्य कर्मी से वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद यह काम भी पूरा हो गया। अब मुझे कोई चिंता नहीं है, दूसरी डोज भी निर्धारित अवधि में लगवा लूंगी।
विज्ञापन

-प्रेरणा, छात्रा
फोटो: 09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें