फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजनीति में कदम रख दस साल तक गांव में खूब कराए विकास के काम, अब उठा रहे अधिवक्ताओं के हक की आवाज

Mon, 14 Apr 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
एडवोकेट संदीप तंवर हालुवासिया प्रधान जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
भिवानी। शहर से मात्र सात किलोमीटर दूर गांव हालुवास में 2010 से लेकर लगातार दो योजना यानी दस सालों तक गांव की सरपंची संभाल खूब विकास के काम कराने वाले अधिवक्ता संदीप तंवर हालुवासिया ने जिला बार प्रधान तक का सफर तय कर कड़े संघर्ष और जुनून की मिसाल पेश की है। संदीप तंवर पिछले 21 सालों से जिला न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर लोगों को न्याय दिलाते आ रहे हैं, लेकिन अब वे इस योजना में पहली दफा बार के चुनावी मैदान में कूदे और सीधे जिला प्रधान बनकर अब अधिवक्ताओं के हकों की आवाज भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

संदीप तंवर हालुवासिया का कहना है कि उनका मकसद अधिवक्ताओं की भलाई और उनकी आवाज ऊपर तक पहुंचा समस्याओं का समाधान कराना है। भ्रष्टाचार के वे सख्त खिलाफ हैं, उन्होंने न कभी भ्रष्टाचार किया और न कभी भ्रष्टाचार को सहन किया है। वे अब जिला बार के उन मुद्दों को सिरे चढ़ाने की रणनीति बना रहे हैं जो पिछली योजनाओं में किन्हीं कारणों से अधूरे छूट गए हैं। इसके अलावा वे भ्रष्टाचार के खिलाफ भी अपनी लड़ाई जारी रखे हैं।
संदीप तंवर के पिता भी सेवानिवृत्त उप जिला न्यायवादी

संदीप तंवर हालुवासिया के पिता एडवोकेट सुखपाल सिंह तंवर सेवानिवृत्त उप जिला न्यायवादी हैं। फिलहाल एक वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर संदीप को अपने पिता का मार्गदर्शन भी हमेशा मिलता रहता है। अपने माता-पिता के इकलौते बेटे होने के नाते भी वे अपने हर फैसले और हर कार्य में अपने पिता की सलाह लेना जरूरी समझते हैं। संदीप तंवर की माता उमेद देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

एक बेटी और दो बेटों का छोटा सा परिवार

संदीप तंवर की पत्नी आरती बीएससी बीएड के बाद एमएड कर गृहिणी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उनकी तीन संतानें हैं। बड़ी बेटी यशवी साइंस से 11वीं की पढ़ाई कर रही हैं। जबकि बेटा हिमांशु नौवीं में पढ़ता है। सबसे छोटा बेटा विराट पहली कक्षा में पढ़ रहा है। तीनों बच्चों को अपने दादा-दादी का आशीर्वाद और प्यार दुलार भी मिल रहा है।
बार का ऑडिट कराना, नए अधिवक्ताओं को चैंबर दिलाना पहला काम

बार प्रधान संदीप तंवर हालुवासिया की पहली प्राथमिकता पिछले कार्यकाल की ऑडिट कराना और नए अधिवक्ताओं को चैंबर्स मुहैया करना है। इसके लिए नए चैंबर्स की निर्माण प्रक्रिया को जल्द शुरू कराना चाहते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता अदालत को जिला न्यायालय परिसर में शिफ्ट कराना, बंद पड़ी लिफ्ट को चालू कराने के लिए भी वे भरसक प्रयास में लगे हैं। संदीप तंवर का कहना है कि वे अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए काम करेंगे, उनका चुनाव लड़ने का लक्ष्य भी शुरूआत से ही स्पष्ट था। बार में पूरी पारदर्शिता के साथ काम कराएंगे। किसी को कोई शंका या आशंका की कोई गुंजाइश नहीं रहने दी जाएगी। बार का पूरा रिकॉर्ड भी मेंटेन रखा जाएगा।

मैं 2010 में पहली बार गांव हालुवास में सरपंच चुना गया था। लगातार दूसरी योजना में भी गांव का सरपंच रहा। 2004 से मैं जिला न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रेक्टिस करता आ रहा हूं। सरपंच के तौर पर भी मेरी छवि हमेशा बेदाग रही है। बार प्रधान के तौर पर भी मैं अपने कार्यकाल में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा। पिछली योजनाओं में बार में जो आय-व्यय हुआ है। उसका ऑडिट कराऊंगा ताकि भविष्य में भी बार के काम का ऑडिट होता रहे तो कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी। नए चैंबर्स निर्माण का मसौदा बिल्डिंग कमेटी के समक्ष जा चुका है। पीडब्ल्यूडी से भी मंजूरी मिल चुकी है, ये काम जल्द सिरे चढ़ाएंगे।
विज्ञापन

- एडवोकेट संदीप तंवर, हालुवासिया, प्रधान जिला बार एसोसिएशन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें