भिवानी। मानहेरू-भिवानी रेलवे स्टेशन के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के बाद अब इस रूट पर ट्रेनें नियमित होंगी। रेलवे ने 11 मई से ट्रेनों को इस रूट पर संचालन की हरी झंडी दिखा दी है।
पिछले 20 दिन से मानहेरू-भिवानी रेलवे स्टेशन के बीच रेल दोहरीकरण कार्य की वजह से रूट बंद पड़ा है। इससे हिसार-रेवाड़ी की ट्रेनें भी प्रभावित हो रही है। ट्रेनें 10 मई तक रद्द की गई है। इसके बाद रेलवे ने लाइन दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद स्पीड ट्रायल लिया। जो सफल रहा। ऐसे में रद्द की गई ट्रेनों का कल से सुचारू रूप से संचालन होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेवाड़ी-हिसार रेल ट्रेन रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते 21 अप्रैल से 10 मई तक रद्द की गई है। वहीं प्रयागराज-भिवानी रेल सेवा भी रद्द की गई थी।
हाल ही में मानहेरू भिवानी रेलवे लाइन दोहरीकरण के कार्य को पूरा होने के पश्चात रेलवे अधिकारियों द्वारा स्पीड का ट्रायल लिया गया था। जो की सफर रहा। ट्रायल के बाद इस 13.54 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा से ट्रेनें चलाने की अनुमति दी गई।
दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद 11 मई से रेवाड़ी-भिवानी के बीच रद्द ट्रेनों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। क्योंकि मानहेरू से भिवानी के बीच सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए इंतजार करना पड़ता था।