भिवानी। गांव चांग में एक युवक के साथ कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर पिता और अन्य परिजनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सदर थाना पुलिस इस संबंध में काणु, कालिया उर्फ अमरदीप, नीतिन उर्फ सोमा, मनीष, लक्की, मोहित, सुनील, अनिल, सुंदर कबाड़ी व विजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चांग निवासी राजकुमार उर्फ पप्पू ने बताया कि वह मजदूरी करता है। तीन जून को उसका बेटा सचिन उर्फ कालिया और अनिल श्मशान घाट के पास बैठे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। बाद में राजकुमार अपने बेटे को लेकर घर आ गया। आरोप है कि अनिल अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं आरोपियों ने परिजनों पर पथराव भी किया।